देश की खबरें | गौरव चंदेल हत्याकांड: आरोपी आशु जाट की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन व घड़ी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना फेस-3 पुलिस ने बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड के आरोपी आशु जाट की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को मृतक की घड़ी तथा मोबाइल फोन बरामद किये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 30 अक्टूबर थाना फेस-3 पुलिस ने बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड के आरोपी आशु जाट की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को मृतक की घड़ी तथा मोबाइल फोन बरामद किये।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी आशु मुंबई भाग गया था और वहां फल का ठेला लगाने लगा था। बाद में मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में नैनी जेल में बंद आशु को पुलिस रिमांड पर नोएडा लेकर आई थी।

गौरतलब है कि गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत गौरव चंदेल गत छह जनवरी की रात को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे तभी परथला चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी कथित रूप से हत्या कर उनकी कार लूट ली थी।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप, कहा- कमलनाथ पर दाग बड़े गहरे हैं, वाशिंग पाउडर से भी नहीं छुटने वाला.

दीक्षित के अनुसार इस मामले में आशु जाट का हाथ होने की जानकारी मिली थी।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-तीन पुलिस ने गौरव चंदेल हत्याकांड के मामले में आशु को 12 घंटे की रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारी सामने आई।

दीक्षित ने बताया कि जाट की निशानदेही पर चंदेल से लूटे गये मोबाइल फोन व घड़ी बरामद कर लिये गये हैं और आरोपी को शुक्रवार को नैनी जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\