गैस लीक : जहलीरी गैस को बेअसर करने वाला रसायन भेजेगी गुजरात सरकार

उक्त जानकारी देते हुए गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्टाइरीन गैस के प्रभाव को खत्म या उदासीन बनाने में काम आने वाले रसायन पीटीबीसी का उत्पादन सिर्फ राज्य के वापी कस्बे में होता है।

जमात

अहमदाबाद, सात मई आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एलजी पॉलीमर फैक्ट्री से रिसी स्टाइरीन गैस के असर को खत्म करने या उसे निष्प्रभावी बनाने के लिए गुजरात के वापी शहर से तुरंत एक विशेष रसायन पीटीबीसी मौके पर रवाना किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्टाइरीन गैस के प्रभाव को खत्म या उदासीन बनाने में काम आने वाले रसायन पीटीबीसी का उत्पादन सिर्फ राज्य के वापी कस्बे में होता है।

आज तड़के एलजी पॉलीमर फैक्ट्री से स्टाइरीन गैस के रिसाव का असर आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में हुआ है। केंद्र सरकार के मुताबिक, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1000 अन्य प्रभावित हुए हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि विशाखापत्तनम में फैक्ट्री से रिसने वाली गैसे के प्रभाव को बेअसर करने के लिए फिल्हाल पीटीबीसी (पारा-टरशिअरी ब्युटाइल कैटेकोल) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कुमार ने कहा, ‘‘हवा में रिसी गैस के प्रभाव को बेअसर करने के लिए जिस रसायन का प्रयोग हो रहा है उसका उत्पादन सिर्फ वापी में होता है। आंध्रप्रदेश सरकार ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से अनुरोध किया कि वह जितनी जल्दी संभव हो सके वापी से हवाई मार्ग से यह रसायन मौके पर भेजने का प्रबंध करें।’’

रुपाणी से मिले निर्देश के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने वल्साड के जिलाधिकारी से कहा है कि वह 500 किलोग्राम रसायन की खरीद की व्यवस्था करें।

उन्होंने बताया कि रसायन को वापी से सड़क मार्ग से दमन ले जाया जाएगा, जहां से उसे हवाई मार्ग से विशाखापत्तनम भेजा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट