देश की खबरें | मुंबई के कांदिवली में पाइपलाइन से गैस का रिसाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, 17 अगस्त मुंबई के उपनगर कांदिवली में बुधवार देर शाम पाइप लाइन फटने से गैस का रिसाव होने से इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, गैस लीक के कारण किसी व्यक्ति के प्रभावित होने की कोई सूचना नहीं है।

बीएमसी के अधिकारी के मुताबिक कांदिवली (पश्चिम) में कल्पना चावला चौक पर शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर गैस पाइपलाइन फट गई। भगवान श्री गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब की खुदाई का काम जारी होने के दौरान गलती से यह गैस पाइपलाइन टूट गई।

गैस पाइपलाइन फटने के कारण स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गयी।

घटना की सूचना मिलने पर बीएमसी, महानगर गैस लिमिटेड और पुलिस के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गयीं। गैस रिसाव को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड