जरुरी जानकारी | टिकाऊ विनिर्माण गतिविधियों का पालन कर रहे परिधान कारखाने: एईपीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय परिधान कारखाने अक्षय ऊर्जा के उपयोग के साथ अन्य कदम उठाकर पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण गतिविधियों का पालन कर रहे हैं। एईपीसी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारतीय परिधान कारखाने अक्षय ऊर्जा के उपयोग के साथ अन्य कदम उठाकर पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण गतिविधियों का पालन कर रहे हैं। एईपीसी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

जैसे-जैसे दुनिया शुद्ध रूप से शून्य-कार्बन उत्सर्जन की ओर बढ़ रही है, वैश्विक बाजारों में पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत से जापान को निर्यात बढ़ाना और भारतीय रेडीमेड गारमेंट्स (आरएमजी) क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करना और आमंत्रित करना है। परिषद ने इंडिया ‘टेक्स ट्रेंड्स फेयर’ के लिए एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल टोक्यो भेजा है।

एईपीसी के चेयरमैन सुधीर सेखी ने कहा, ‘‘भारतीय परिधान कारखाने कुल मिलाकर ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) के अनुरूप हैं। भारतीय परिधान कारखाने अक्षय ऊर्जा के उपयोग, सौर ऊर्जा को अपनाने आदि पर जोर दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने कस्तूरी नाम से अपना खुद का कॉटन ब्रांड शुरू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट