खेल की खबरें | गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिली, घर में पृथकवास पर रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था और वे अगले दो सप्ताह तक घर में पृथकवास पर रहेंगे।

कोलकाता, 31 दिसंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था और वे अगले दो सप्ताह तक घर में पृथकवास पर रहेंगे।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि यह पूर्व कप्तान चिकित्सकों की देखरेख में घर में पृथकवास पर रहेंगे और वह कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित नहीं थे।

अस्पताल के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। उन्हें अगले एक पखवाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में घर में ही रहना होगा। उसके बाद आगे के उपचार पर फैसला किया जाएगा।’’

कोविड-19 के लिये आरटी-पीसीआर परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद 49 वर्षीय गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्तपाल में उन्हें ‘‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’’ दी गयी थी।

गांगुली को इस साल के शुरू में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उनकी आपात एंजियोप्लास्टी की गयी थी।

उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल के शुरू में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट