Delhi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की एक जेल से दिल्ली की मंडोली जेल में भेजा गया

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बृहस्पतिवार सुबह गुजरात की एक जेल से दिल्ली की मंडोली जेल में लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Lawrence Bishnoi (Photo Credit: IANS)

नयी दिल्ली, 25 मई: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बृहस्पतिवार सुबह गुजरात की एक जेल से दिल्ली की मंडोली जेल में लाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई को सुरक्षा कारणों से मंडोली जेल लाया गया है. गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की दो मई को उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में गोगी गिरोह के चार सदस्यों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी. यह भी पढ़ें: Bishnoi Gang Member Arrested: दिल्ली में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को पिछले महीने सीमा पार मादक पदार्थ की तस्करी के एक मामले के संबंध में बिश्नोई की हिरासत मिली थी. एटीएस गैंगस्टर से पिछले साल सितंबर में अरब सागर तट पर पाकिस्तान की एक मछली पकड़ने वाली नौका से 200 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने के मामले में उसकी संभावित संलिप्तता के बारे में पूछताछ करना चाहती थी.

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने सोमवार को यहां ब्रिटानिया चौक के समीप एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य को भी गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान योगेश उर्फ हिमांशु के रूप में की गयी है और वह दिल्ली में हत्या के प्रयास के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद तीन साल से फरार था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट