देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में युवक को गोली मारने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका इलाके में एक युवक पर गोली चलाने वाले एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली के द्वारका इलाके में एक युवक पर गोली चलाने वाले एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, द्वारका के जेजे कॉलोनी में रहने वाले आरोपी सैफ अली (26) को एक मई को अपराध शाखा की गिरोह विरोधी शाखा द्वारा की गई छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश के हसुपुर गांव से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, बिंदापुर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित सैफ अली एक स्वयंभू आपराधिक समूह का प्रमुख सदस्य था। इस गिरोह का नाम 'बाबू खत्री गैंग' है।

पुलिस ने बताया कि 29 मार्च की मध्यरात्रि को सैफ अली और उसके दो साथियों ने पुरानी रंजिश को निपटाने और क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए अरुण नामक एक युवक पर हमला किया था।

अरुण अपनी मां के साथ घर लौटा ही था और भोजन खरीदने के लिए बाहर गया था, तभी आरोपी ने उससे मारपीट की।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने कहा, ‘‘सैफ और उसके दो साथियों ने द्वारका के फेज-3 में मस्जिद वाली गली के पास अरुण की कथित तौर पर पिटाई की। उन्होंने अरुण पर दो राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। ’’

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘सैफ एक आदतन अपराधी है और वह कम से कम नौ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें डकैती, छीनाझपटी, हथियार रखने और हत्या का प्रयास शामिल है।’’

पुलिस उपायुक्त इंदौरा ने बताया कि सैफ को 2022 के डकैती के एक मामले में भी भगोड़ा घोषित किया गया था।

इंदौरा ने बताया कि वह स्थानीय लोगों को डराने के लिए सोशल मीडिया पर आग्नेयास्त्रों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने के लिए जाना जाता था।

स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने वाला सैफ मोटरसाइकिल मेकैनिक का काम करता था। इसके बाद वह कथित तौर पर द्वारका में असामाजिक तत्वों के एक समूह के साथ जुड़ गया और उनके साथ मिलकर 'बाबू खत्री गैंग' बना लिया। यह गिरोह कथित तौर पर पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के अन्य आपराधिक समूहों के साथ आपसी लड़ाई में संलिप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट