कोलकाता, एक अगस्त कोलकाता में कोविड-19 जांच के लिए कथित तौर पर पैसे लेने के बाद लोगों को ठगने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानाकरी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो आरोपी शहर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में संविदा प्रयोगशाला सहायकों के रूप में काम कर रहे थे।
यह भी पढ़े | अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 6 महीने से चल रहा था इलाज : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए लोगों के स्वाब के नमूने लेने के दौरान वे आईसीएमआर के फर्जी फॉर्म का इस्तेमाल करते थे।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने जांच के लिए लोगों से पैसे लिए और उन्हें धोखा दिया।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह का खुलासा तब हुआ, जब एक मरीज के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया गया कि आरोपी द्वारा की गई जांच गलत थी। साथ ही, मरीज की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को नेताजी नगर इलाके से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY