देश की खबरें | दौसा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के बाद उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के बाद उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनसान इलाके में पीड़िता को फेंककर भाग गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग को बुधवार रात को दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी लोकेश और सतीश के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की का अपहरण उसके स्कूल के पास एक फोटोकॉपी की दुकान से किया, जहां वह स्कूल से फोटोकॉपी करवाने गई थी।

आरोपी उसे मोटरसाइकिल से एक कमरे में ले गये, जहां उन्होंने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि जब लड़की देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुनसान जगह पर फेंककर भाग गये थे। पीड़ित ने किसी तरह एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मेडिकल जांच बुधवार को करवाई गई और पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी