देश की खबरें | महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाल काटने का मामला सामने आया है।

जयपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान में नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाल काटने का मामला सामने आया है।

नागौर सर्किल अधिकारी विनोद सीपा ने बताया कि यह घटना श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में बुधवार को घटी। पीडिता की ओर से इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी उदाराम को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के साथ मारपीट और उसके बाल काटने की पुष्टि हुई है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवा ली गई है। हिरासत में लिये गये आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

श्रीबालाजी थानाधिकारी शिव सिंह ने बताया कि पीडित महिला ने तीन आरोपियों शेराराम (55), उसके बडे भाई उदाराम (65) और शेराराम के छोटे बेटे घनश्याम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक खेत में ले जाकर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके साथ मारपीट की एवं उसके बाल काटे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड