देश की खबरें | बांदा में महिला से सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बांदा (उत्तर प्रदेश), 13 जून जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ला ने सोमवार को बताया कि आज सुबह मलेहरा निवादा बस स्टॉप के पास से मातादीन, अखिलेश और निकलेश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय महिला इन तीनों के खिलाफ रविवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार तड़के शराब के नशे में तीनों दीवाल फांदकर उसके घर घुस आये और उसके साथ बलात्कार किया।

शुक्ला ने पीड़िता के हवाले से बताया कि घटना के समय पीड़िता घर में अकेले थी, उसके दोनों बेटे दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं जबकि पति दूसरे कमरे में सो रहा था।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 साल के बीच है। तीनों को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट