देश की खबरें | बांदा में मेला देखने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले में मेला देखने गई एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांदा (उप्र), 11 अक्टूबर बांदा जिले में मेला देखने गई एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पैलानी थाना के प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि पीड़िता सात अक्टूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ पड़ोसी गांव में मेला देखने गई थी।

उन्होंने बताया कि शाम को जब दोनों बहनें घर लौट रही थीं, तो आवेश (21) व मुजीबुर्रहमान (32) ने उसे रोका, जबरन अपनी कार में बैठाया तथा एक अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और अगली सुबह घर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट