देश की खबरें | लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या : बड़ी बहन समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गन्ने के खेत में 13 साल की एक बच्ची मृत पायी गयी। मामले की शुरुआती जांच में उसके साथ कथित रूप से चार लोगों के सामूहिक बलात्कार किये जाने की बात सामने आयी है। मामले में गिरफ्तार लोगों में उसकी बड़ी बहन भी शामिल है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 29 जून उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गन्ने के खेत में 13 साल की एक बच्ची मृत पायी गयी। मामले की शुरुआती जांच में उसके साथ कथित रूप से चार लोगों के सामूहिक बलात्कार किये जाने की बात सामने आयी है। मामले में गिरफ्तार लोगों में उसकी बड़ी बहन भी शामिल है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए खेत गई थी, दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मृतका की बड़ी बहन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि चार युवकों ने लड़की की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था और लड़की की बड़ी बहन ने आरोपियों की मदद की थी।

सुमन ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर छह युवक और लड़की की बहन मौजूद थी। उनमें से रणजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित और संदीप चौहान ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था जबकि दीपू और अर्जुन रखवाली कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की शिकार हुई लड़की की बड़ी बहन का अन्य अभियुक्तों में से चार युवकों से नाजायज संबंध था, जिसका वह विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों बहनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

उन्होंने बताया कि इसी रंजिश को लेकर बड़ी बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया और उसे शौच के बहाने गन्ने के खेत में लेकर गई, जहां घटना को अंजाम दिया गया। बाद में लड़की का गला उसके दुपट्टे से घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई।

सुमन ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका