देश की खबरें | फतेहपुर में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में घर छोड़ने के बहाने एक दलित किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फतेहपुर (उप्र), एक फरवरी फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में घर छोड़ने के बहाने एक दलित किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चांदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि 15 साल की एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना बुधवार की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर वारदात में शामिल दयाशंकर और शमी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की दलित किशोरी कुछ दिन पूर्व कानपुर जिले के एक गांव में अपनी बड़ी बहन की ससुराल गई थी। मंगलवार को पीड़िता के गांव के दो युवक दयाशंकर और शमी भी उसी गांव पहुंच गए और बुधवार को उसे (पीड़िता को) उसके घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले आए।

दुबे ने दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया कि दोनों युवक फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के नजदीक मोटरसाइकिल सड़क किनारे रोक कर किशोरी को घसीट कर सरसो के खेत में ले गए और दोनों ने किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म किया और इसके बाद बुधवार शाम उसे उसके घर के पास छोड़कर चले गए।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता का आज (बृहस्पतिवार को) चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\