देश की खबरें | ओडिशा में एक और महिला से सामूहिक बलात्कार, तीन दिन में तीसरी घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बारीपदा (ओडिशा), 19 जून ओडिशा के मयूरभंज जिले में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य में तीन दिन में यह तीसरी ऐसी घटना है।

पीड़िता (31) के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसके परिवार के परिचित चार लोग बारीपदा सदर थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर में उस समय घुस आए, जब वह और परिवार के अन्य सदस्य वहां नहीं थे।

शिकायत के अनुसार, चारों लोग उसकी पत्नी को जबरन दूसरे थाने के अधिकार क्षेत्र में ले गए जहां उन्होंने उससे सामूहिक बलात्कार किया।

बारीपदा सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रसाद जेना ने बताया कि पीड़िता ने चारों लोगों के नाम बताए हैं और वे सभी फरार हैं।

जेना ने कहा, ‘‘आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।’’

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना सोमवार को हुई। इससे पहले रविवार को भी गोपालपुर बीच पर एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ था और पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्योंझर जिले में मंगलवार को 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और बाद में उसे पेड़ से लटका दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट