देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 10 मई उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से दो आरोपी नामजद हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को बृहस्पतिवार रात एक महिला ने फोन किया और उसकी बात एक युवक से करवाई। लड़की फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल आई और युवक से मिली।

शिकायत के अनुसार, युवक गांव का ही रहने वाला था इसलिए नाबालिग लड़की उसके साथ कुछ दूर चली गयी, जहां पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था।

शिकायत में बताया गया कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गये।

अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में न पाकर परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढे तीन बजे एक ट्रॉली के नीचे पड़ी हुई मिली।

अधिकारी ने बताया कि जब लड़की को होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि लड़की ने दो आरोपियों के नाम बता दिये लेकिन एक व्यक्ति को नहीं पहचान सकी।

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि क्षेत्र में चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी