देश की खबरें | सामूहिक बलात्कार मामला : मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के इज्जतनगर इलाके में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने छह आरोपियों में से तीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

बरेली (उप्र), सात जून जिले के इज्जतनगर इलाके में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने छह आरोपियों में से तीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोह‍ित स‍िंह सजवाण ने बताया क‍ि पुल‍िस ने मामले में आरोपी व‍िशाल पटेल, विनोद और अनुज पटेल को रविवार को एक मुठभेड़ के बाद ग‍िरफ्तार कर ल‍िया। मुठभेड़ में व‍िशाल के पैर में गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुल‍िस के कई दल विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 31 मई को दो दोस्‍तों के साथ स्‍कूटी पर घूमने न‍िकली युवती के साथ इज्‍जतनगर इलाके में कथित सामू‍ह‍िक बलात्कार की घटना हुई थी। भगवानपुर धीमरी गांव के पास छह युवकों ने युवती से कथित बलात्कार किया था और उसके साथ मौजूद दोनों दोस्‍तों को जमकर पीटा था। युवती डर की वजह से कई द‍िन चुप रही लेकिन हाल में जब उसने अपनी बहन को आपबीती बताई तो घरवालों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि सजवाण ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इज्‍जतनगर थाना प्रभारी को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कठोर कार्रवाई के आदेश दिए।

पुलिस ने बताया कि पांच जून को धर्मेन्‍द्र, व‍िशाल, अनुज, नीरज, अम‍ित और नरेश के ख‍िलाफ मामला दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश शुरू कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड