देश की खबरें | ओडिशा के जगतसिंहपुर में युवती का अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही 18 वर्षीय युवती का दो लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पारादीप, 22 जुलाई ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही 18 वर्षीय युवती का दो लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है और पीड़िता को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दूसरे गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी तभी उन पर हमला किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी का अपहरण कर आरोपी एक खेत में ले गए और उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि उसकी सहेली भागने में सफल रही।

जगतसिंहपुर से भारतीय जनता पार्टी (विधायक) के विधायक अमरेंद्र दास ने कहा कि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक से बात की है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

जगतसिंहपुर सदर थाने के प्रभारी प्रवास साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता जब घर लौटी तो वह खून से लथपथ अवस्था में थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि वे पीड़िता की दोस्त और उसकी मां से पूछताछ कर रहे हैं।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि एक साल पहले सरकार बनाने वाली भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है।

बीजू जनता दल (बीजद) के नेता प्रियव्रत महापात्र ने कहा, ‘‘हम तब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट