विदेश की खबरें | ब्रिटेन में नये उच्चायुक्त के नेतृत्व में मनायी गयी गांधी जयंती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी ने रविवार को यहां महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि लंदन एक ऐसा स्थान है जहां शांति एवं अहिंसा के दूत के रूप में गांधी जी की ‘‘गाथा शुरू’’ हुई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, दो अक्टूबर ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी ने रविवार को यहां महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि लंदन एक ऐसा स्थान है जहां शांति एवं अहिंसा के दूत के रूप में गांधी जी की ‘‘गाथा शुरू’’ हुई।

इस कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय, सांसद तथा समुदाय के नेता यहां तविस्टॉक चौराहे पर महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा के पास उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्चायुक्त ने कहा कि दो अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाना बापू के संदेश के चिरस्थायी सार्वभौमिक संदेश होने एवं उनकी धरोहर का प्रमाण है।

उन्होंने कहा , ‘‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है, इन्हीं कुछ शब्दों में उनके (गांधी) बौद्धिक संदेश की झलक मिलती है। उनका जीवन ऐसा था जो सादगी से परिपूर्ण था...उनके संदेशों में ऐसा विवेक और मूल्य थे जो सार्वभौमिक हैं।’’

उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में महात्मा गांधी ने गुजरात के पोरबंदर के युवा वकील के रूप में अपनी शुरुआत की थी। वह यहां छात्र के रूप में थे और सत्य के साथ उनके कई जटिल प्रयोग, जिनका उन्होंने अपने आत्मकथा में बाद में उल्लेख किया, लंदन में ही शुरू हुए .... उनकी गाथा यहीं शुरू हुई।’’

लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में इंडिया लीग ने सहयोग किया जिसकी जड़ें स्वतंत्रता आंदोलन तक फैली हैं। श्रद्धांजलि देने के साथ यह कार्यक्रम शुरू हुआ और उसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ और ‘रघुपति राघव राजाराम’ बजाये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\