जरुरी जानकारी | असम के गमछे, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम को मिला जीआई का दर्जा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असम के गमछे, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी की एक किस्म को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर असम के गमछे, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी की एक किस्म को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इसके साथ ही जीआई का दर्जा हासिल वस्तुओं की संख्या 432 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि असम के प्रसिद्ध गमछे, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम, लद्दाख की रक्तसे कारपो खुबानी, महाराष्ट्र के अलीबाग सफेद प्याज को जीआई का दर्जा दिया गया है।

कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल शीर्ष पांच राज्य हैं जहां की वस्तुओं को सबसे अधिक जीआई का दर्जा मिला है।

हाल ही में भौगोलिक संकेतकों के बारे में जागरूकता के प्रसार को तीन साल के लिए 75 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है।

आमतौर पर, जीआई गुणवत्ता और विशिष्टता का भरोसा दिलाता देता है। किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र की वस्तु को यह दर्जा दिया जाता है। इनमें कृषि, प्राकृतिक या विनिर्मित उत्पाद शामिल होते हैं।

जीआई उत्पादों के पंजीकरण की एक उचित प्रक्रिया है। इसमें आवेदन दाखिल करना, शुरुआती जांच और समीक्षा, कारण बताओ नोटिस, भौगोलिक संकेतक पत्रिका में प्रकाशन, पंजीकरण का विरोध और पंजीकरण शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड