Avesh Khan On Gautam Gambhir: आवेश खान का बड़ा बयान, कहा- गौतम गंभीर का एकमात्र लक्ष्य हर हाल में जीत दर्ज करना होता है

आवेश ने अभी तक तीन मैच में छह विकेट लिए हैं और उन्होंने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा,‘‘ हम यहां अलग-अलग विकेट पर खेले हैं. हमने पहले दो मैच एक ही विकेट पर खेले थे. पहले मैच में उससे अच्छी उछाल मिल रही थी लेकिन दूसरे मैच में वह सपाट हो गया था. परिस्थितियां अच्छी हैं और क्योंकि यह मैदान खुला है इसलिए गेंद थोड़ा स्विंग भी हो रही है.’’

आवेश खान और गौतम गंभीर (Photo Credits: Twitter)

हरारे: भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने शुक्रवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय टीम की नवनियुक्त कोच गौतम गंभीर का एकमात्र लक्ष्य हर हाल में जीत हासिल करना और खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होता है. गंभीर को इस सप्ताह के शुरू में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया. वह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. Gautam Gambhir as Indian Coach: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के लिए परफेक्ट कोच लेकिन दूर करनी होंगी ये खामियां

आवेश आईपीएल में गंभीर के मेंटोर (मार्गदर्शक) रहते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेल चुके हैं. इस तेज गेंदबाज ने जिंबॉब्वे के खिलाफ शनिवार को होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले बीसीसीआई से कहा,‘‘मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा, वह इस मानसिकता के बारे में है कि आपको हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए.’’

उन्होंने कहा,‘‘वह टीम बैठकों और आमने-सामने की बातचीत में बहुत कम बोलते हैं लेकिन क्या करना है इसको लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हैं. वह आपके सामने कुछ चुनौती रखते हैं और खिलाड़ियों को भूमिकाएं सौंपते हैं. वह हमेशा ‘टीम कोच’ रहे हैं. वह हर हाल में जीतना चाहते हैं और वह चाहते हैं कि हर खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत योगदान दे.’’

आवेश ने अभी तक तीन मैच में छह विकेट लिए हैं और उन्होंने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा,‘‘ हम यहां अलग-अलग विकेट पर खेले हैं. हमने पहले दो मैच एक ही विकेट पर खेले थे. पहले मैच में उससे अच्छी उछाल मिल रही थी लेकिन दूसरे मैच में वह सपाट हो गया था. परिस्थितियां अच्छी हैं और क्योंकि यह मैदान खुला है इसलिए गेंद थोड़ा स्विंग भी हो रही है.’’

आवेश ने कहा,‘‘मैच दिन में खेले जा रहे हैं, इसलिए कभी-कभी विकेट शुष्क हो जाता है लेकिन एक गेंदबाज होने के नाते आपको हर तरह की स्थिति के लिए तैयार होना चाहिए. मैं हमेशा अपनी टीम के लिए विकेट लेने का प्रयास करता हूं. यहां सीमा रेखा काफी दूर है जो गेंदबाजों के लिए अच्छा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड