देश की खबरें | गंभीर के पास काफी अनुभव, सफल कोच साबित होंगे: द्रविड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को यहां उम्मीद जतायी कि राष्ट्रीय टीम में उनकी जगह लेने वाले गौतम गंभीर अपनी भूमिका में काफी सफल साबित होंगे।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को यहां उम्मीद जतायी कि राष्ट्रीय टीम में उनकी जगह लेने वाले गौतम गंभीर अपनी भूमिका में काफी सफल साबित होंगे।

द्रविड़ ने ‘डिजिटल क्लासरूम’ से जुड़ी ‘रूमबर’ के लॉन्च के मौके पर गंभीर के बारे में पूछे जाने चुनिंदा पत्रकारों से कहा, ‘‘उनके पास काफी अनुभव है। एक खिलाड़ी के तौर पर भी उन्होंने काफी खेला है। उन्होंने जाहिर तौर पर काफी कोचिंग की है। मुझे यकीन है कि वह इस भूमिका में शानदार साबित होंगे।’’

द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम ने खेल के तीनों प्रारूप में अच्छी सफलता हासिल की। टीम ने 24 टेस्ट में 14 में जीत दर्ज की जबकि टीम ने इस दौरान 53 में से 36 एकदिवसीय और 70 में से 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत दर्ज की।

पिछले साल टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में जीत के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल को सफलता के साथ खत्म किया।

गंभीर का भारतीय टीम के साथ कार्यकाल पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर शुरू हुआ जहां टी20 श्रृंखला में टीम को सफलता मिली जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में उसे हार का सामना करना पड़ा। उनकी देखरेख में टीम पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेल रही है।

भारत के लिए 164 टेस्ट में 13288 और 344 एकदिवसीय में 10889 रन बनाने वाले इस पूर्व महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘कोई भी कोच परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने अनुभव का ज्ञान का इस्तेमाल करता है। मुझे यकीन है कि गौतम अपने सहयोगी सदस्यों के साथ जो भी फैसले लेंगे उससे टीम को फायदा होगा।’’

भारतीय टीम को अगले कुछ महीने में बांग्लादेश के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखलाओं के बाद पांच मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। ऐसे में गंभीर के सामने कड़ी चुनौती है।

भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूपों को मिलाकर 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले गंभीर के पास राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने पहले आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटोर के तौर पर मार्गदर्शन करने का अनुभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी