देश की खबरें | गजपति राजू ने गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
पणजी, 26 जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
गजपति राजू ने पी एस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया है।
बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने राजभवन में राजू को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजू (74) ने कहा कि वह जनता की सेवा करते हुए भारत के संविधान का पालन करेंगे।
उन्होंने कहा, “हम सभी एक टीम के रूप में काम करेंगे और मुझे खुशी है कि मैं गोवावासियों से जुड़ा हूं।”
राजू ने कहा, “हालांकि मुझे स्थानीय समझ नहीं आती और इस (राज्यपाल) कार्यालय में यह मेरा पहला कार्यभार है लेकिन राजनीतिक व्यवस्था में मेरा लंबा अनुभव रहा है। आंध्र प्रदेश के दो राज्यों में विभाजित होने से पहले मैं सात बार विधायक रहा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)