जरुरी जानकारी | गेल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़ा।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी ने कहा कि गैस पारेषण और विपणन कारोबार से हुई बंपर कमाई ने पेट्रोरसायन कारोबार में हुए घाटे की भरपाई करने में मदद की।

गेल ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर 2023 में उसका एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 54.4 प्रतिशत बढ़कर 2,404.89 करोड़ रुपये यानी 3.66 रुपये प्रति शेयर रहा। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,537.07 करोड़ रुपये यानी 2.34 रुपये प्रति शेयर था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गेल की गैस पारेषण व्यवसाय से कर-पूर्व आय 82 प्रतिशत बढ़कर 1,290.65 करोड़ रुपये हो गई। वहीं प्राकृतिक गैस के विपणन से कर-पूर्व आय भी लगभग 400 प्रतिशत बढ़कर 1,784.58 करोड़ रुपये हो गई।

हालांकि गेल इंडिया को समीक्षाधीन तिमाही में पेट्रोरसायन कारोबार में 160.61 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा।

आलोच्य अवधि में कंपनी की परिचालन आय गिरकर 31,882.62 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 38,490.89 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा