IPL 2023: अनिल कुंबले ने कहा, रूतुराज गायकवाड़ के शानदार छक्के जबर्दस्त टाइमिंग की देन

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ के छक्के जड़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि यह इस बल्लेबाज की जबर्दस्त टाइमिंग की देन है .

Anil Kumble (PHOTO CREDIT:Twitter)

अहमदाबाद, 1 अप्रैल : भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ के छक्के जड़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि यह इस बल्लेबाज की जबर्दस्त टाइमिंग की देन है . गायकवाड़ ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाये हालांकि शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता. कुंबले ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ एक पारी में नौ छक्के लगाना अद्भुत है .

उसके छक्के भी बेदाग थे . ऐसा नहीं है कि उसने बहुत जोर लगाने की कोशिश की . उसके छक्के जबर्दस्त टाइमिंग का नतीजा थे .’’ भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ ऐसा लग रहा था कि रूतुराज गायकवाड़ किसी और ही विकेट पर खेल रहे थे . उसकी तकनीक काबिले तारीफ है .’’ यह भी पढ़ें : IPL 2023, Impact Player: सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह ने आईपीएल में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की सराहना

पटेल ने यह भी कहा कि गिल के फॉर्म को देखकर लग रहा है कि वह इस सत्र में 600 रन बनायेगा . उन्होंने कहा ,‘‘ उसने अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फॉर्म को आईपीएल में कायम रखा . लगता है कि वह इस बार 600 रन बनायेगा .’’

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड