IPL 2023 CSK vs LSG, Live Score Update: गायकवाड़ और कोनवे की खुबसूरत पारी के बदौलत चेन्नई ने लखनऊ को दिया विशाल टारगेट

रूतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में सात विकेट पर 217 रन बनाये.

सीएसके (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई, तीन अप्रैल रूतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में सात विकेट पर 217 रन बनाये. गायकवाड़ ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 89 मीटर का छक्का जड़कर चेन्नई के गढ चेपॉक स्टेडियम पर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. ‘थाला’ धोनी ने दो छक्के जड़े लेकिन मार्क वुड को तीसरा छक्का जड़ने के प्रयास में तीन गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए.

गायकवाड़ ने 37 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये जबकि डेवोन कोंवे ने 29 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. शिवम दुबे ने 16 गेंद में 27 रन बनाये जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को पांच विकेट लेने वाले वुड ने चार ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट चटकाये.

लखनऊ के लिये लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर गायकवाड़ और कोंवे ने पहले छह ओवर में 79 रन बनाये. पहले मैच में 92 रन बनाने वाले गायकवाड़ ने उस लय को कायम रखा और न्यूजीलैंड के कोंवे ने उनका पूरा साथ दिया । चेन्नई के 100 रन आठवें ओवर में बने.

गायकवाड़ ने के गौतम के पहले ओवर में तीन छक्के लगाये. तेज गेंदबाज आवेश खान ने दूसरे ओवर की पहली चार गेंद में ही 16 रन दे डाले. उन्होंने तीन ओवर मे 39 रन देकर बेन स्टोक्स का विकेट लिया.

इससे पहले मैदान पर कुत्ता आने के कारण मैच कुछ मिनट विलंब से शुरू हुआ.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी