देश की खबरें | गगनयान : ग्रुप कैप्टन प्रशांत की उपलब्धि पर मित्रों, पड़ोसियों में खुशी की लहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को अभूतपूर्व गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा के बाद यहां नेनमारा के निवासी खुशी से झूम उठे क्योंकि अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर इसी इलाके के निवासी हैं।

पलक्कड़ (केरल), 27 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को अभूतपूर्व गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा के बाद यहां नेनमारा के निवासी खुशी से झूम उठे क्योंकि अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर इसी इलाके के निवासी हैं।

नायर के परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम में थे, लेकिन नायर के पड़ोसी और दोस्त अपना उत्साह नहीं रोक सके।

नेनमारा में नायर का आवास बंद दिखा लेकिन पड़ोसी, मित्र और जनप्रतिनिधि इस अनूठी उपलब्धि पर अपनी खुशी साझा करने के लिए घर के सामने एकत्र हुए। इस दौरान समाचार चैनल के पत्रकारों का भी जमावड़ा दिखा।

नायर के पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने नायर के बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘‘मुझे यकीन था कि वह एक अच्छे पद पर पहुंचेंगे। यह उपलब्धि मेरी उम्मीदों से परे है।’’

उन्होंने एक टेलीविजन चैनल को बताया, ‘‘मैं अब तक प्रधानमंत्री को उनके (नाया) नाम की घोषणा करते देखने के लिए टेलीविजन के सामने बैठी थी। प्रशांत बहुत अच्छा बच्चा है...मैं उसे तब से जानती हूं जब वह चार या पांच साल का था।’’

महिला ने नायर की उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके माता-पिता को दिया।

नायर के घर गए नेनमारा विधायक के. बाबू ने कहा कि लोगों का उत्साह शब्दों से परे है।

विधायक ने कहा, ‘‘वह अब न केवल केरल बल्कि पूरे देश का गौरव बन गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\