जरुरी जानकारी | गडकरी ने असम में अगरबत्ती के लिए बांध की तील बनाने के कारखाने का किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को असम में अगरबत्ती के लिए बांस की तीली बनाने वाली एक इकाई का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को असम में अगरबत्ती के लिए बांस की तीली बनाने वाली एक इकाई का उद्घाटन किया।

इस इकाई को 10 करोड़ रुपये की लागत से लगाया गया है। इससे प्रत्यक्ष रूप से 350 लोगों को जबकि परोक्ष रूप से 300 लोगों को रोजगार मिलेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘ मोदी सरकार ने चीन और वियतनाम से कच्ची अगरबत्ती के आयात पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही उसमें उपयोग होने वाली बांस की तीलों पर आयात शुल्क भी बढ़ा दिया है। ऐसे में असम में अगरबत्ती के लिए बांस की तीलों का कारखाना लगाया जाना महत्वपूर्ण कदम है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘अगरबत्ती में उपयोग होने वाली बांस की तीलों के आयात के कारण देश के अगरबत्ती उद्योग को काफी नुकसान हो रहा था। इसी कारण दोनों देशों से आयात पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया गया।’’

सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय के बयान के अनुसार सरकार के विभिन्न प्रयासों से सैकड़ों बंद पड़ी अगरबत्ती इकाइयां पिछले डेढ़ साल में फिर चलने लगी हैं। इससे करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

गडकरी ने बयान में कहा कि असम में अगरबत्ती के लिये बांस की लकड़ी बनाने का कारखाना लगने से स्थानीय अगरबत्ती उद्योग को मजबूती मिलेगी। इस क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की काफी क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू