देश की खबरें | इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के कारण विमान दुर्घटना से पहले ईंधन स्विच बंद हो गया होगा: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानन विशेषज्ञ कैप्टन (सेवानिवृत्त) एहसान खालिद ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले, हो सकता है कि इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के कारण ईंधन स्विच ‘कट ऑफ’ स्थिति में चले गए होंगे और उड़ान के दोनों पायलट को इसका पता भी न चला हो।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई विमानन विशेषज्ञ कैप्टन (सेवानिवृत्त) एहसान खालिद ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले, हो सकता है कि इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के कारण ईंधन स्विच ‘कट ऑफ’ स्थिति में चले गए होंगे और उड़ान के दोनों पायलट को इसका पता भी न चला हो।

शनिवार को, वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने एअर इंडिया के बोइंग 787-8 दुर्घटना मामले में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि विमान के इंजन के ईंधन स्विच उड़ान भरने के तुरंत बाद 1 सेकंड के अंतराल में बंद हो गए थे और इससे कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बारह जून को हुए इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे।

प्रारंभिक रिपोर्ट में हालांकि कोई निष्कर्ष नहीं दिया गया है, लेकिन कुछ हलकों में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः पायलट की गलती दुर्घटना का कारण रही होगी।

वायुसेना के पूर्व अधिकारी खालिद ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि एएआईबी द्वारा कॉकपिट की पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जा सकती थी और यदि उसे जारी किया जाता तो ‘‘ये अटकलें या आरोप नहीं लगाये जाते या बदनाम करने का अभियान नहीं चलता, क्योंकि पायलट समुदाय यह महसूस करता है कि उड़ान सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि एएआईबी की रिपोर्ट ने और भी अटकलों को जन्म दिया है, जो पहले नहीं लगाई जा रही थीं।

कॉकपिट में हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए, 15 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पायलट ने पूछा कि स्विच क्यों बंद कर दिया गया, और दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।

एआई 171 उड़ान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी।

खालिद के अनुसार, हो सकता है उड़ान भरने के तुरंत बाद इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के परिणामस्वरूप विमान के ईंधन स्विच बंद हुए हों।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह भी सच है कि स्विच एक स्थिति में होगा और वह स्थिति 1 हो सकती है और दूसरी स्थिति इलेक्ट्रिकल दृष्टि से 0 है... (तब) 0 से 1 या 1 से 0 (स्थिति) इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी या सिग्नल की खराबी के कारण परिवर्तित हो सकती है, जबकि स्विच उसी बिंदु पर रहा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...मुझे लगता है कि एएआईबी ने अपने फैसले में बहुत सावधानी बरती और ईंधन स्विच के आगे-पीछे बढ़ने जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। वे इसका इस्तेमाल कर सकते थे। ऐसा नहीं है कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है।’’

विभिन्न पायलट संघों ने एएआईबी रिपोर्ट पर चिंता जताई है और सभी पक्षों से अटकलें लगाने से बचने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट