जरुरी जानकारी | आसियान के साथ एफटीए सबसे खराब, पिछली सरकार ने नहीं सोचाः गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर संबंधित पक्षों के साथ परामर्श न करने का पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आसियान देशों के साथ हुआ समझौता घरेलू उद्योगों के साथ पक्षपात करता है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर संबंधित पक्षों के साथ परामर्श न करने का पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आसियान देशों के साथ हुआ समझौता घरेलू उद्योगों के साथ पक्षपात करता है।

इसके साथ ही गोयल ने कहा कि जापान और कोरिया के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों में भारत ने अपना बाजार इन देशों के लिए खोल दिया है लेकिन उन देशों में भारतीय उत्पादों को मंजूरी नहीं दी गई है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के साथ भारत का व्यापार समझौता एक जनवरी, 2010 को लागू हुआ था। इसी तरह जापान के साथ भारत का व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता अगस्त, 2011 और दक्षिण कोरिया के साथ समझौता जनवरी, 2010 में लागू हुआ था।

बदले हुए हालात में भारत इन तीनों व्यापार समझौतों की समीक्षा की मांग कर रहा है। भारत का कहना है कि इन समझौतों में भारत के साथ समान बर्ताव नहीं किया गया है।

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "आसियान-भारत समझौता सबसे खराब समझौता है। अगर इसे किसी ने पढ़ा होता तो पता होता कि यह भारतीय उद्योग के प्रति पक्षपाती है।"

उन्होंने कहा कि जापान के साथ समझौता होने के बाद से भारत का वहां से आयात 200 प्रतिशत बढ़ चुका है जबकि भारतीय निर्यात में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

गोयल ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर उन्होंने संबंधित पक्षों के साथ बातचीत की होती और उद्योग जगत से राय-मशविरा किया होता तो हमें यह दिन नहीं देखना पड़ता। आज हमें इसे अधिक संतुलित, निष्पक्ष और समान बनाने के लिए उनसे एफटीए की समीक्षा का अनुरोध करना पड़ रहा है।"

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी