एफएसएसएआई ने खाद्य व्यवसाय परिचालकों को स्वच्छता बनाए रखने को कहा

          कोरोनावायरस रोग (कोविड-19) महामारी के दौरान खाद्य व्यवसायों के लिए अपने 14-पृष्ठ के 'खाद्य स्वच्छता एवं सुरक्षा दिशानिर्देश’ में एफएसएसएआई ने खाद्य व्यवसाय परिचालकों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न उपायों को सुझाया है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बुधवार को खाद्य व्यवसाय परिचालकों के लिए स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं ।कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर ये आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

          कोरोनावायरस रोग (कोविड-19) महामारी के दौरान खाद्य व्यवसायों के लिए अपने 14-पृष्ठ के 'खाद्य स्वच्छता एवं सुरक्षा दिशानिर्देश’ में एफएसएसएआई ने खाद्य व्यवसाय परिचालकों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न उपायों को सुझाया है।

         एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘दस्तावेज में विस्तृत ब्यौरे वाले इन विशिष्ट उपायों मे, व्यक्तिगत स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखना, कामकाज से कोविड-19 संक्रमित को अलग करना; सामाजिक दूरी बनाने के नियम का अनुपालन और भोजन संचालन के परिसर, भोजन संपर्क सामग्री आदि की उचित साफ सफाई रखने का उपाय शामिल है।

        दिशानिर्देशों के अनुसार, खाद्य व्यवसाय मालिकों या नियोक्ताओं के पास परिसर में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए एक कोविड- 19 स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल होना चाहिए।

         बड़े खाद्य व्यवसायों को संदिग्ध कोरोनावायरस मामले को संभालने के लिए स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम स्थापित करने के लिए कहा गया है।

         दस्तावेज़ मुख्य रूप से खाद्य सेवा, परिवहन और खुदरा कारोबार सहित सभी प्रकार के खाद्य व्यवसायों के लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें