जहां से छोड़ा, फिर वहीं से शुरू कर सकता हूं : कोहली

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट बंद है । कोहली ने कहा कि वह खुद को शारीरिक रूप से फिट तो रखते ही है लेकिन उनका मुख्य फोकस खेल के मानसिक पहलू पर है ।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह मानसिक रूप से तरोताजा है और इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है कि कोरोना वायरस के बाद जब भी क्रिकेट बहाल होगा, वह उसी जगह से शुरू कर सकेंगे जहां छोड़ा था ।

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट बंद है । कोहली ने कहा कि वह खुद को शारीरिक रूप से फिट तो रखते ही है लेकिन उनका मुख्य फोकस खेल के मानसिक पहलू पर है ।

उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा ,‘‘शुक्र है कि मेरे घर पर जिम है और मैं अभ्यास कर पा रहा हूं । मैं उनमें से हूं जिनका फोकस मानसिक पहलू पर रहता है । मैं नेट पर घंटो अभ्यास करने पर फोकस नहीं करता हूं ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि एक बार मानसिक रूप से तरोताजा होने पर मैं उसी जगह से शुरू कर सकूंगा जहां छोड़ा था ।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि शुरूआती दिनों में मौजूदा स्थिति से निपटना आसान नहीं था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुरू में यह कठिन था लेकिन चीजों को दूसरे नजरिये से देखने लगो और समय के साथ साथ आपको पता चलता है कि यह आपके काबू में नहीं है ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘आप ऐसे में अपनी मानसिक स्थिति पर ही नियंत्रण कर सकते हैं । अच्छी बात यही है कि मैं अभ्यास कर पा रहा हूं । वह हालांकि मेरे लिये पहले भी समस्या नहीं थी । मैं फिट हूं और अभ्यास कर रहा हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट