एक जून से सीएपीएफ की कैंटीनों में केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री होगी: शाह

शाह ने कहा कि सीएपीएफ के करीब 10 लाख जवानों के परिवार के 50 लाख सदस्यों के लिए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जैसी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सभी कैंटीनों में एक जून से केवल स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी।

शाह ने कहा कि सीएपीएफ के करीब 10 लाख जवानों के परिवार के 50 लाख सदस्यों के लिए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

शाह ने इस संबंध में कई ट्वीट किए और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की अपील की जिसके बाद गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।

शाह ने देश के लोगों से स्वदेश निर्मित उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और लोगों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा,‘‘गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। यह एक जून 2020 से देशभर की सभी सीएपीएफ कैंटीनों पर लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे।’’

सीएपीएफ में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम रायफल्स आते हैं और इनकी कैंटीनों में सालाना 2,800 करोड़ रुपए मूल्य के उत्पादों की बिक्री होती है।

उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की प्रधानमंत्री की मंगलवार को जनता से की गई अपील का जिक्र करते हुए कहा कि इससे यकीनन आने वाले वक्त में भारत के विश्व में अग्रणी होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू