जरुरी जानकारी | उबर कैब में आधार कार्ड से लेकर केक तक भूल जाते हैं यात्री, मुंबई सबसे भुलक्कड़ शहर : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उबर कैब से यात्रा के दौरान बहुत से यात्री अपना सामान भूल जाते हैं। इन वस्तुओं में आधार कार्ड, पांच किलो का डंबल, कॉलेज कस प्रमाणपत्र और जन्मदिन का केक भी शामिल है। ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मुंबई ‘सबसे भुलक्कड़ शहर’ है।

नयी दिल्ली, छह जून उबर कैब से यात्रा के दौरान बहुत से यात्री अपना सामान भूल जाते हैं। इन वस्तुओं में आधार कार्ड, पांच किलो का डंबल, कॉलेज कस प्रमाणपत्र और जन्मदिन का केक भी शामिल है। ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मुंबई ‘सबसे भुलक्कड़ शहर’ है।

पिछले साल पूरे भारत में उबर कैब में छूटे हुए सामानों की सूची में फोन, स्पीकर / हेडफोन, पर्स और बैग सबसे ऊपर थे। अन्य वस्तुओं में किराने का सामान, थर्मस / पानी की बोतलें और फोन चार्जर शामिल थे।

उबर द्वारा जारी ‘लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स’ के 2022 संस्करण के अनुसार, ‘‘सामान्य चीजों को भूलने के अलावा, लोग घेवर (गुजरात की प्रसिद्ध मिठाई), बांसुरी, आधार कार्ड, डंबल, बाइक का हैंडल, क्रिकेट बैट, स्पाइक गार्ड और कॉलेज प्रमाणपत्र जैसी चीजें भी कैब में छोड़ जाते हैं।’’

उबर ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई ने लगातार दूसरी बार देश के सबसे भुलक्कड़ शहर का खिताब हासिल किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ भी भूलने वाले शहरों में सबसे आगे हैं।’’

भारतीयों दोपहर को एक से तीन बजे के दौरान सबसे अधिक कैब में अपना सामान छोड़ते हैं।

उबर इंडिया के केंद्रीय परिचालन के निदेशक नीतीश भूषण ने कहा, ‘‘हम पाते हैं कि किसी वस्तु को खोना तनावपूर्ण हो सकता है लेकिन अगर आप वस्तु को उबर में यात्रा के दौरान खोते हैं तो आपके पास हमेशा उसे पाने का विकल्प होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\