देश की खबरें | दिल्ली में भीषण ठंड और शीतलहर जारी, सुबह छाया रहा कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली, न्यूनतम तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण ‘‘भीषण’’ शीत लहर की चपेट में आ गई है तथा राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ‘‘घना’’ कोहरा छाया रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली, न्यूनतम तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण ‘‘भीषण’’ शीत लहर की चपेट में आ गई है तथा राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ‘‘घना’’ कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह ‘‘घने’’ से ‘‘मध्यम’’ कोहरे के कारण पालम में दृश्यता स्तर 100 मीटर और सफदरजंग में 201 रहा।

आईएमडी के अनुसार, यदि दृश्यता स्तर शून्य से 50 मीटर हो, तो कोहरा ‘‘अत्यंत घने’’ की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 51 से 200 मीटर होने पर यह‘‘घने’’ की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 201 से 500 मीटर हो, तो कोहरा ‘‘मध्यम’’ की श्रेणी में आता है और यदि दृश्यता स्तर 501 से 1,000 के बीच हो, तो कोहरा ‘हल्के’ की श्रेणी में आता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से पांच डिग्री नीचे है, जबकि बुधवार को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस था।

लोधी रोड और रिज मौसम स्टेशनों ने क्रमश: 2.4 और 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यदि मैदानी इलाकों में चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाता है, तो आईएमडी शीत लहर की घोषणा करता है और यदि तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे गिर जाता है तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है।

शहर में एक जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले 15 साल में इस महीने में सबसे कम तापमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड