देश की खबरें | दोस्त ने पुलिस का मुखबीर होने की शक में शख्स की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में 34 वर्षीय शख्स की उसके ही दोस्त ने पुलिस का मुखबीर होने के शक में हत्या कर दी।

नागपुर, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के नागपुर में 34 वर्षीय शख्स की उसके ही दोस्त ने पुलिस का मुखबीर होने के शक में हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने राजेश और राजा मेथवानी (34) और उसके एक रिश्तेदार राहुल के खिलाफ उमेश उर्फ जीतू गर्गनी की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि मेथवानी के पास से कथित रूप से शराब की कुछ बोतलें बरामद हुई थीं जिसके बाद पिछले महीने पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि किसी ने भी उसकी जमानत दिलाने में मदद नहीं की थी जिस वजह से वह करीब 26 दिन तक जेल में रहा और जेल से छुटने के बाद उसे शक हुआ कि गर्गनी ने पुलिस को शराब की सूचना दी थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार शाम को अपने दोस्त की हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी