देश की खबरें | हिमाचल के कुछ हिस्सों में ताजा हिमपात, चार राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 245 सड़कें बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा पहाड़ी दर्रों पर ताजा हिमपात होने से 241 सड़कों के अलावा चार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिमला, एक मार्च हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा पहाड़ी दर्रों पर ताजा हिमपात होने से 241 सड़कों के अलावा चार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक ताजा हिमपात के कारण बिजली के 83 ट्रांसफार्मर और तीन जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हो गईं।

उन्होंने कहा कि लाहौल और स्पीति के हंसा में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि कुकुमसेरी, केलोंग और कुफरी में भी मामूली बर्फबारी दर्ज की गयी और आसमान में घने बादल छाए हुए थे। इन इलाकों में और अधिक बारिश तथा हिमपात होने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि मनाली और चंबा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद अटल टनल रोहतांग पर यातायात रोक दिया गया है।

राज्य आपातकालीन केंद्र के अनुसार, बर्फबारी के कारण लाहौल और स्पीति में 228 सड़कें बंद हो गईं।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर के अलावा लाहौल और स्पीति जिले में एक और दो मार्च के लिए अलग-अलग स्थानों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा तीन मार्च को अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा