देश की खबरें | कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात, मैदानी इलाकों में भी गिरी बर्फ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को हिमपात हुआ जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

श्रीनगर, 15 मार्च कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को हिमपात हुआ जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि बांदीपोरा जिले के गुरेज, कुपवाड़ा के कुछ इलाकों और घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर शनिवार को रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है और दोपहर तक मौसम में सुधार होने की संभावना है।

इसने कहा कि बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे घाटी में ठंड बढ़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट