देश की खबरें | ताजा हिमपात से हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों और जनजातीय इलाकों में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे और जनजातीय क्षेत्रों में सोमवार को मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई। जिससे यातायात ठप और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

शिमला, 30 जनवरी हिमाचल प्रदेश के ऊंचे और जनजातीय क्षेत्रों में सोमवार को मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई। जिससे यातायात ठप और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 484 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

राज्य में शिमला, किन्नौर, लाहौल तथा स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी हिमपात दर्ज की गई।

वहीं, रोहतांग दर्रा, चिटकुल और अटल सुरंग के दक्षिण पोर्टल पर 75 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि, शिमला के खदराला में 60 सेमी, सोलंग में 55 सेमी, कोठी में 45 सेमी, सांगला में 41.5 सेमी, कल्पा में 39.2 सेमी, नारकंडा और काजा में 30 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

इसके अलावा पूह में 28 सेमी, खोकसर में 18 सेमी, शिलारू में 17.5 सेमी, टिस्सा में 17 सेमी, चौपाल और कुफरी में 16 सेमी तथा केलांग तथा समदो में 14 सेमी और मनाली में तीन सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल और स्पीति और किन्नौर की मध्य और ऊंची पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

वहीं, शुक्रवार तक निचली पहाड़ियों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भविष्य़वाणी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, डलहौजी में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रामपुर में 24 मिमी, शिमला में 21 मिमी, धौला कुआँ में 14.5 मिमी, सियोबाग में 14.2 मिमी, नाहन में 13.4 मिमी, सोलन में 10.8 मिमी और चंबा में 8.6 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान शिमला में 190 सड़के, लाहौल तथा स्पीति में 177 सड़के, और किन्नूर में 72 सड़के अवरुद्ध होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, मंडी में 19, चंबा में 14, सिरमौर में छह और कांगड़ा और कुल्लू जिले में दो-दो सड़कें बाधित रहीं। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना मिली।

यातायात बाधित होने के कारण शिमला पुलिस ने यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और उचित सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है और संपर्क बहाल करने के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, केलांग, कल्पा और नारकंडा में न्यूनतम तापमान में भी कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो क्रमश: शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस, शून्य से 2 डिग्री नीचे और 1.4 डिग्री नीचे है।

इसके अलावा, कुफरी, मनाली, डलहौजी और शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस, 0.4 डिग्री, 1 डिग्री और 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए गए।

ताजा बर्फबारी और बारिश ने जनवरी में वर्षा की कमी को घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है। इस क्षेत्र में सामान्य 82.3 मिमी की तुलना में औसतन 80.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट