खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन: बोपन्ना और बालाजी जीते, पुरुष युगल के दूसरे दौर में तीन भारतीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी ने रोलां गैरो पर अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

पेरिस, 29 मई रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी ने रोलां गैरो पर अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

भारत के तीन खिलाड़ी पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं।

बोपन्ना और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार एडम पावलासेक ने रॉबर्ट कैश और जेजे ट्रेसी की अमेरिकी की जोड़ी को बुधवार देर रात 7-6, 5-7, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बोपन्ना और पावलासेक ने दो घंटे और 11 मिनट चले कड़े मुकाबले में चार बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी और अपनी पहली सर्विस पर 68 प्रतिशत अंक जीते।

बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वारेला ने पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में सिर्फ 51 मिनट में चीन के युनचाओकेट बू और अर्जेन्टीना के कैमिलो उगो काराबेली को 6-2, 6-1 से हराया।

भारत और मैक्सिको की जोड़ी ने शुरुआत से ही दबदबाव बनाते हुए चार ऐस लगाए और अपनी पहली सर्विस पर 81 प्रतिशत अंक जीते। इस जोड़ी ने 10 में से चार ब्रेक प्वाइंट को भुनाया।

इससे पहले पुरुष युगल में युकी भांबरी और अमेरिका के रॉबर्ट गैलोवे ने रोबिन हास और हेंड्रिक जेबेन्स को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड