खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन : बालाजी की रोलां गैरो में पहली जीत, युकी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी ने शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन युकी भांबरी पहले दौर में हारकर बाहर हो गये।

पेरिस, 31 मई भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी ने शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन युकी भांबरी पहले दौर में हारकर बाहर हो गये।

बालाजी ने इस तरह रोहन बोपन्ना के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की पुरुष युगल टीम में शामिल होने के लिए मजबूत दावा पेश किया। वहीं इसी स्थान के लिए एक अन्य दावेदार युकी को हार का सामना करना पड़ा।

हार के बावजूद युकी ने अपने आल राउंड खेल, बेसलाइन से शॉट हिट करने की काबिलियत और अच्छी सर्विस से प्रभाव डाला। लेकिन उनकी और ओलिवेटी की जोड़ी को पहले दौर में आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और रूस के रोमन सफीउलीन से 3-6 6-7(5) से हार मिली। शुरुआती सेट में युकी और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार को संघर्ष करना पड़ा। कई बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसान विनर लगाने दिये।

पूरी उम्मीद है कि पेरिस खेलों के लिए बोपन्ना की पसंद बालाजी होंगे। बालाजी ने मेक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वारेला मार्टिनेज के साथ मिलकर अमेरिका के रीस स्टेल्डर और नीदरलैंड के सेम वर्बीक पर 6-3 6-4 से जीत हासिल की।

बालाजी ने धीरे धीरे युगल खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रगति की है।

बोपन्ना स्टैंड से युकी का मैच देख रहे थे और अपने लिए बेहतर जोड़ीदार का आकलन कर रहे होंगे।

शनिवार को भारत के शीर्ष खिलाड़ी बोपन्ना और सुमित नागल पुरुष युगल के पहले दौर में आमने सामने होंगे।

नागल ने आस्ट्रिया के सेबेस्टियन ओफनर के साथ वैकल्पिक जोड़ी के तौर ड्रॉ में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\