खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत ने चोउ टियेन चेन के खिलाफ उलटफेर किया, प्रणय हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां चीनी ताइपे के चोउ टियेन चेन पर शानदार जीत के साथ फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गए, लेकिन एचएस प्रणय इस सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गये।

पेरिस, छह मार्च भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां चीनी ताइपे के चोउ टियेन चेन पर शानदार जीत के साथ फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गए, लेकिन एचएस प्रणय इस सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गये।

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत की चेन के खिलाफ सात मैचों में यह तीसरी जीत है। उन्होंने 66 मिनट तक चले मुकाबले को 21-15, 20-22, 21-8 से अपने नाम किया।

साल 2021 विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत का सामना दूसरे दौर में चीन के विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी लू गुआंग जू से होगा। गुआंग ने भारत के एचएस प्रणय के अभियान को 21-17, 21-17 से हराकर खत्म किया।

श्रीकांत ने मुकाबले की शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की।  उन्होंने 5-7 से पिछड़ने के बाद अगले 17 अंकों में से 14 अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम किया।

चेन ने दूसरे गेम में पलटवार किया और कड़ी मशक्कत के बाद मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम तक खींचने में सफल रहे।

श्रीकांत ने तीसरे गेम में अपनी लय वापस हासिल की और 7-5 से बढ़त बनाने के बाद लगातार नौ अंक लेकर चेन को काफी पीछे छोड़ दिया। ताइवान के खिलाड़ी ने इसके बाद तीन अंक जुटाए लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शेष पांच अंक लेकर मुकाबला अपने नाम किया।

इसके बगल वाले कोर्ट पर गुआंग जू के खिलाफ प्रणय के खेल में निरंतरता की कमी दिखी। वह शुरुआती गेम में बढ़त बनाने के बाद पिछड़ गये। प्रणय ने एक बार फिर से वापसी करते हुए 11-8 की बढ़त बनायी। दोनों खिलाड़ी के बीच इसके बाद रोचक मुकाबला चला जिसमें गुआंग जू ने स्कोर को 16-16 से बराबर किया और फिर प्रणय के लचर खेल का फायदा उठाते हुए पहला गेम जीत लिया।

प्रणय दूसरे गेम में भी पिछड़ रहे थे। शुरुआत में 0-3 से पिछड़ने के बाद वह स्कोर को 6-6 करने में सफल रहे। उन्होंने इस दौरान गुआंग जू के खिलाफ कुछ शानदार स्मैश लगाये। कई बार हालांकि उनके शॉट कोर्ट से बाहर चले गये जिससे चीन के खिलाड़ी ने 11-7 की बढ़त बना ली।

प्रणय ने एक बार फिर शानदार जज्बा दिखाते स्कोर को बराबर किया लेकिन गुआंग जू  ने उन्हें बढ़त लेने का मौका नहीं दिया। गुआंग जू 19-14 के स्कोर के साथ जीत के करीब थे लेकिन प्रणय ने लगातार तीन अंक जुटा कर मुकाबले को रोचक बनाया। गुआंग जू ने करारा स्मैश लगाया जो प्रणय के सिर पर लगा। इस अंक के साथ ही उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस