विदेश की खबरें | फ्रांसीसी कार निर्माता रेनॉल्ट ने अपने मास्को संयंत्र में कामकाज रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के डिजिटल माध्यम से फ्रांसीसी संसद को संबोधित करने के कुछ घंटे बाद, बुधवार रात फ्रांसीसी कंपनी ने यह कदम उठाया। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में रेनॉल्ट और अन्य फ्रांसीसी कंपनियों से रूस में अपनी गतिविधियां रोकने की अपील की थी, ताकि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में (मास्को की) परोक्ष मदद रोकी जा सके।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के डिजिटल माध्यम से फ्रांसीसी संसद को संबोधित करने के कुछ घंटे बाद, बुधवार रात फ्रांसीसी कंपनी ने यह कदम उठाया। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में रेनॉल्ट और अन्य फ्रांसीसी कंपनियों से रूस में अपनी गतिविधियां रोकने की अपील की थी, ताकि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में (मास्को की) परोक्ष मदद रोकी जा सके।

रेनॉल्ट ग्रुप निदेशक मंडल ने अरकाना, कापतुर, डस्टर और निसान टेरानो एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) का उत्पादन करने वाले संयंत्र में उत्पादन रोकने का फैसला करने के लिए बुधवार को एक बैठक की थी।

रेनॉल्ट ने अपनी अनुषंगी एवतोवाज के जरिए 2021 में करीब पांच लाख वाहन बेचे थे।

रेनॉल्ट ने कहा कि एवतोवाज फौरन वहां से नहीं हट रहा है लेकिन मौजूदा माहौल में उपलब्ध विकल्पों का आकलन कर रहा है। साथ ही, रूस में अपने 45,000 कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।

पेरिस: फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने अपनी परमाणु मिसाइल एयर-सोल मोयने पोर्ती के आधुनिक प्रारूप का सफल परीक्षण करने की बुधवार को घोषणा की।

ब्रसेल्स: नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस का कोई भी रासायनिक हमला युद्ध का स्वरूप बदल देगा। लेकिन उन्होंन यह बताने से इनकार किया कि क्या नाटो कोई सैन्य कार्रवाई करेगा।

यह पूछे जाने पर कि रासायनिक हथियारों से हमला क्या नाटो के लिए चेतावनी होगा, स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, ‘‘मैं इस तथ्य से आगे अटकल नहीं लगाऊंगा कि नाटो रक्षा करने और नाटो के सदस्य देश पर किसी हमले का जवाब देने के लिए सदा तैयार है। ’’

सैन्य संगठन के नेताओं के एक सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय पहुंचने पर बृहस्पतिवार को उनकी यह टिप्पणी आई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी सम्मेलन में शरीक होने यहां पहुंचे हैं।

नाटो के सदस्य देशों के नेता गठबंधन के किसी सदस्य देश पर रूसी हमले को रोकने के लिए पूर्वी यूरोप में चार नया बहु-राष्ट्रीय लड़ाई समूह गठित करने के एक कदम को मंजूरी देने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट