देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश से बढ़ी ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता घट गयी। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि लुधियाना में तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।

करनाल, रोहतक, सिरसा, भिवानी और अंबाला में क्रमश: 3.6 डिग्री, 3.2 डिग्री, 3.2 डिग्री, 4.5 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक देर रात चंडीगढ़ में 4.3 मिलीमीटर, अंबाला में 4.5 मिलीमीटर, अमृतसर में 4.2 मिलीमीटर, लुधियाना में 1.6 मिलीमीटर, पटियाला में 2.2 मिलीमीटर, पठानकोट में 1.4 मिलीमीटर और गुरदासपुर में 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट