देश की खबरें | बैंक खाता ‘फ्रीज’ करना कांग्रेस के खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को ‘फ्रीज’ करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र है।

जयपुर, 21 मार्च राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को ‘फ्रीज’ करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत बड़ा षडयंत्र है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन है।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा,‘‘केन्द्र सरकार के आदेश पर आयकर विभाग (आईटी) ने कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते ‘फ्रीज’ कर दिए हैं। अगले महीने से देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं जिनके लिए कांग्रेस को आर्थिक संसाधनों की जरूरत होगी परन्तु बैंक खाते ‘फ्रीज’ होने के कारण कोई भी लेन-देन नहीं किया जा सकता। ऐसा आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है।’’

उन्होंने लिखा कि यह दिखाता है कि 400 पार का नारा देने वाली राजग सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

गहलोत ने कहा,‘‘कांग्रेस चुनाव में नेताओं के परिवहन, रैली करने, प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च, कांग्रेस कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को तनख्वाह देने समेत सभी जरूरी खर्च इन्हीं बैंक खातों से करती है। इन बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करना कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है।’’

उन्होंने लिखा,‘‘ऐसी आततायी हरकतें दिखाती हैं कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं बचा है। भाजपा यहां रूस और उत्तर कोरिया जैसे चुनाव करवाना चाहती है जहां सत्ताधारी दल की इच्छा के मुताबिक चुनाव होते हैं और परिणाम आते हैं। यह भारत के नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन है।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू