खेल की खबरें | फ्रीस्टाइल शतरंज: प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी क्वार्टर फाइनल में, कार्लसन खिताब की दौड़ से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर अपने हम वतन अर्जुन एरिगैसी के साथ यहां चल रहे 750,000 डॉलर इनामी फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर के शीर्ष ब्रैकेट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

लास वेगास, 17 जुलाई भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर अपने हम वतन अर्जुन एरिगैसी के साथ यहां चल रहे 750,000 डॉलर इनामी फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर के शीर्ष ब्रैकेट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कार्लसन के लिए पिछले कुछ समय से भारतीय खिलाड़ियों से पार पाना मुश्किल रहा है। उन्हें कुछ सप्ताह पहले मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भी हराया था जो इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।

कार्लसन के खिलाफ 19 वर्षीय प्रज्ञानानंदा अपने पूरे रंग में थे। उन्होंने शुरू से ही अपने मोहरों को प्रभावी ढंग से तैनात किया। कार्लसन को कुछ मौके मिले, लेकिन प्रज्ञानानंदा ने कुछ शानदार चालों से उन्हें नाकाम कर दिया।

इस हार का कार्लसन पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि वह अगले राउंड में वेस्ली सो के खिलाफ एक और गेम हार गए और चौथे स्थान के लिए हुए अंतिम टाईब्रेकर में अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने उन्हें 2-0 से हराकर शीर्ष ब्रैकेट में खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया।

एरिगैसी दूसरे ग्रुप से क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय थे। एरिगैसी को शुरुआत में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल करके अंतिम आठ में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में प्रज्ञानानंदा का मुकाबला अमेरिका के फैबियानो कारूआना से होगा जबकि एरिगैसी को अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से भिड़ना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट