देश की खबरें | केदारनाथ के व्यापारियों के लिए निशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के लिए केदारपुरी में व्यवसाय कर रहे व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के वास्ते बृहस्पतिवार से निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी ।

रुद्रप्रयाग, चार सितंबर केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के लिए केदारपुरी में व्यवसाय कर रहे व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के वास्ते बृहस्पतिवार से निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी ।

रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि जुलाई में अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ में व्यवसाय कर रहे लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालकर नीचे लाया गया था तथा अब उन्हें निशुल्क हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया जाएगा ।

चौबे ने बताया कि विशेष हैली सेवा का संचालन हिमालय शेरसी हैलीपैड से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए इच्छुक ग्रामीणों को अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराना होगा ताकि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सके।

इकत्तीस जुलाई को केदारघाटी में बारिश और भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग तथा मोटर मार्ग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके कारण धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी।

जिला प्रशासन द्वारा मार्ग को दुरूस्त कर दिया गया है जिसके बाद धीरे-धीरे केदारनाथ यात्रा पटरी पर आने लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई