देश की खबरें | स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष व सशक्त मीडिया जरूरी : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि देश का मीडिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, सशक्त और जागरूक हो।

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि देश का मीडिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, सशक्त और जागरूक हो।

उन्होंने कहा कि आज देश में मीडिया के दबाव में होने की बात हो रही है जो हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

गहलोत बृहस्पतिवार को ‘हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय’ भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में असहमति और आलोचना का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे स्वीकार करना चाहिए। जनहित में मीडिया द्वारा की गई स्वस्थ आलोचना से सरकारों को आत्ममंथन करने तथा कार्यशैली में सुधार करने का मौका मिलता है।’’

राज्य के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय के लिए सरकार ने अजमेर रोड स्थित दहमी कलां में करीब 1.24 लाख वर्गमीटर भूमि आवंटित की है और भवन निर्माण के लिए 328 करोड़ रूपए की योजना तैयार की है।

गहलोत ने कहा, ‘‘प्रदेश में पत्रकारिता के पेशे को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपने पिछले कार्यकाल में मैंने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय तथा विधि के क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के स्थापना की पहल की थी। मुझे खुशी है कि आज पत्रकारिता विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास होने से मेरा सपना साकार हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के अग्रणी शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने में संसाधनों की कोई कमी नहीं छोड़ेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू