देश की खबरें | नवी मुंबई के व्यापारी से ‘गेमिंग’ घोटाले में 2.74 करोड़ रुपये की ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में साइबर जालसाजों ने 42 वर्षीय व्यवसायी को ‘ऑनलाइन गेम’ के मंच से जुड़ने के लिए उकसा कर उससे 2.74 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 22 मई नवी मुंबई में साइबर जालसाजों ने 42 वर्षीय व्यवसायी को ‘ऑनलाइन गेम’ के मंच से जुड़ने के लिए उकसा कर उससे 2.74 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साइबर अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में 20 मई को मामला दर्ज कर लिया गया था।

कोपरखैराने इलाके में रहने वाले शिकायतकर्ता के अनुसार, जालसाजों ने उन्हें आकर्षक उपहार देने का वादा करते हुए लालच दिया और दिसंबर 2022 से अप्रैल 2025 तक तथाकथित ‘गेम’ वेबसाइट के मंच में 3,24,84,526 रुपये जमा करवाए।

शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा करने को कहा गया।

अधिकारी ने बताया कि वादा की गई उपहार राशि नहीं जीत पाने पर पीड़ित को कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता 50 लाख रुपये वापस निकालने में सफल रहा लेकिन उसका बकाया धन नहीं निकल पाया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ‘गेमिंग एप्लीकेशन’ कंपनी से भी संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट