देश की खबरें | संगीत वीडियो में भूमिकाएं देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक प्रतिष्ठित संगीत कंपनी के लिए कास्टिंग एजेंट बनकर अभिनेता और मॉडल बनने की आकांक्षा रखने वाले लोगों को संगीत वीडियो में भूमिकाएं देने का फर्जी पेशकश देकर ठगी करने वाले एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली पुलिस ने एक प्रतिष्ठित संगीत कंपनी के लिए कास्टिंग एजेंट बनकर अभिनेता और मॉडल बनने की आकांक्षा रखने वाले लोगों को संगीत वीडियो में भूमिकाएं देने का फर्जी पेशकश देकर ठगी करने वाले एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल देव (33) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि वह फरीदाबाद का निवासी है और उसे चंडीगढ़ से पकड़ा गया।

मामला तब प्रकाश में आया जब शाहदरा की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और दावा किया कि वह एक संगीत कंपनी की कास्टिंग टीम (भर्ती करने वाले दल) से है।

पुलिस ने बताया कि महिला को बताया गया कि उसे एक आगामी संगीत वीडियो में भूमिका के लिए चुना गया है और मुंबई में ऑडिशन हेतु विमान टिकट बुक करने के लिए 20,462 रुपये का भुगतान करने को कहा गया, साथ ही बाद में पैसे वापस करने का वादा भी किया गया।

उन्होंने बताया कि जालसाजों ने नकली फ्लाइट टिकट भी शेयर किए। 25 मार्च को भुगतान होने के बाद सभी संपर्क काट दिए गए और आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच शुरू कर दी गई।

धोखाधड़ी के लिए जिस बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था उसका पता एक टीम ने एकता शर्मा नामक महिला के रूप में लगाया। महिला ने स्वीकार किया कि यह खाता राहुल देव के निर्देश पर खोला गया था और वह इसे संचालित कर रहा था। पुलिस ने छह मई को चंडीगढ़ से देव को पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा, "जांच से पता चला है कि देव ने आशीष नामक एक साजिशकर्ता के साथ मिलकर इस तरीके का उपयोग करके कम से कम 17 कलाकारों के साथ ठगी की है। राहुल ने खुद को एक प्रसिद्ध निर्देशक बताया, जबकि आशीष 'वॉइस मॉड्यूलेशन' के माध्यम से महिला कास्टिंग एजेंट बना।"

उन्होंने कहा, "दोनों ने पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल किया और उन्हें विमान के फर्जी टिकट बुक करके धन हस्तांतरित करने का लालच दिया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी